THIRD ONE DAY SPECIAL CAMP 21-02-2026
आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को गणेश शंकर विद्यार्थी इकाई ब्रह्मानंद पी.जी. कॉलेज, कानपुर के छात्रों द्वारा तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नए पूर्वा,नई बस्ती, किदवई नगर की मलिन बस्ती में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme) के सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया तथा नए पूर्वा,नई बस्ती कॉलोनी में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान निम्नलिखित नारे लगाए गए— “जन जन का नारा है। भारत को स्वच्छ बनाना हैं। ‌‌सभी रोगो की एक दावाई घर में रखो साफ सफाई। इन नारों के माध्यम से एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को मुख्य रुप से स्वच्छता जागरूकता के प्रति जागरूक किया तथा यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया। इन बच्चों ने नारा लगाया जैसे आंशिक मिश्रा, हर्ष कुमार प्रजापति, निहारिका ब्रह्म , प्राची, खुशी खन्ना। और बैनर पकड़ने में पलक निषाद और वंशिका तिवारी ने सहयोग किया। रैली के द्वारान हम लोगों ने लोगों से बात की और उन्हें स्वच्छता के लिए जागरूक किया और मुख्य रूप से श्यामा देवी से बात हुई और उन्होंने बताया कि वह अपने आस पास सफाई रखती है और हमने बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक और अपने कर्तव्य के बारे में बताया और डॉ. र. के गुप्ता जी से भी बात की स्वच्छता के बारे मे। रैली के द्वारान आर्यन द्विवेदी और अनिकेत शुक्ला स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक फोटो लेकर इस पल को यादगार बनाया। और इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह कार्यक्रम, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी. जी. यादव (जूलॉजी विभाग) एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंभु कुमार (लॉ विभाग) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। तीसरा एक दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।