Special Camp Day 7: समापन समारोह दिवस
आज दिनांक 23/02/2026 को महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 'समर्पण' के द्वारा सात दिवसीय शिविर का समापन सत्र था सत्र के उद्घाटन मे आये हुए अतिथि के रूप में *(सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी देवी)* को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपोजिट विद्यालय के प्राचार्य *(श्री उमाशंकर जी)* और *"सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी देवी"* तथा कार्यक्रम अधिकारी "डॉ० नम्रता पांडे" ने *" दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण द्वारा किया गया गया। स्वयं सेविकाओं में "*मुसर्रत नाज,श्रेया कसौधन तथा अक्षिता"* ने लक्ष्य गीत गाया। मुख्य अतिथि 'श्री उमाशंकर जी' तथा बाबू पुरवा ठाणे की 'सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी देवी' जी का स्वागत मोमेंटो द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे जी ने किया l जिन स्वयं स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पूरे वर्ष लग्न और मेहनत से कार्य किया था उन स्वयंसेविकाओं को सात दिवसीय शिविर में *प्रथम स्थान "पलक दिवाकर", द्वितीय स्थान "मुस्कान गुप्ता", तथा तृतीय स्थान "ज्योति सूर्यवंशी"* एवं प्रांसी कैथल ने प्राप्त किया। जिन स्वयं सेविकाओं ने अपने (टास्क) भिक्षा से शिक्षा की ओर वाले तथा विद्यालय के बच्चों को शिविर के समापन में होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयार किया था,उन सभी बच्चों की एक-एक कर प्रतियोगिता कराई तथा पुरस्कार भी दिए l चॉकलेट, तथा मिठाई,* बाँटी और प्रथम स्थान प्राप्त करने में अमन को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी भी दी। शिविर के समापन सत्र में उन स्वयं सेविकाओं को भी सर्टिफिकेट प्रदान किए गए जिन्होंने अपने दो वर्ष पूर्ण कर लिए थे l कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे ने 2 वर्ष पूरे करने पर मिलने वाले प्रमाण पत्र पर सभी स्वयंसेविकाओं को बधाई दी तथा आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया । सभी स्वयंसेविकाओं ने शिविर में अति उत्साह के साथ कार्य किया इस प्रकार शिविर के समापन भव्यता पूर्ण संपन्न हुआ l स्थान = कम्पोजिट विद्यालय बाबूपुरवा खण्ड सदर बाजार कनपुर। दिनांक= 23/02/2026 समय = प्रातः 10:00 से 4:00 कार्यक्रम अधिकारी = डॉ नम्रता पांडे