Special Camp Day 6: भिक्षा से शिक्षा की ओर
आज दिनाँक 22/02/2026 को महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर, के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई' समर्पण' के सात दिवसीय शिविर के छठे दिवस का प्रारंभ हुआ प्रारंभ मे बच्चों ने ध्यान किया l तत्पश्चात् सभी बच्चों ने लक्ष्य गीत गया,फिर सभी स्वयं सेविकाओ ने अपनी अपनी टोली के बच्चों को पढ़ाया और उन्हे खेल खिलाया तथा दिवस के द्वितीय सत्र मे सभी स्वयं सेविकाओ ने बाबू पुरवा बस्ती के सभी लोगो को मत दान के लिये जागरूक किया और सभी स्वयं सेविकाओ ने बी. एल. ओ. अधिकारी के काम मे अपना पूर्ण सहयोग किया और फिर सभी स्वयं सेविकाओ ने अपने बच्चों को शिविर के अंतिम दिन मे होने वाले प्रोग्राम के लिए बच्चों कि तैयारी करवाई इस प्रकार शिविर का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ l स्थान= कम्पोजिट विद्यालय बाबूपुरवा खण्ड सदर बाजार कानपुर दिनांक= 22/02/2026 कार्यकाम अधिकारी= डॉ नम्रता पांडे