Special Camp Day 5: पुलिस दोस्त प्रशिक्षण
आज दिनाँक 21/2/2026 को महिला महाविद्यालय किदवई नगर,कानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 'समर्पण' के द्वारा सात दिवसीय शिविर के पंचम दिवस का प्रारंभ हुआ। प्रारंभ में सबसे पहले बच्चों ने ध्यान किया, तत्पश्चात लक्ष्य गीत गाया। उसके बाद बच्चों को समूह मे बैठाकर पढ़ाया गया। तत्पश्चात सेविकाएं *पुलिस दोस्त प्रशिक्षण* के लिए बाबू पुरवा थाना गई गयी। इस आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी *डॉ० नम्रता पांडे, थाना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्री धर्मेंद्र सिंह और अमर उजाला फाऊंडेशन के रुपेश गुप्ता* जी शामिल थे। इस आयोजन में सेविकाओं को आत्मरक्षा तथा साइबर अपराध के लिए जागरूक किया गया। इस आयोजन के दौरान सलोनी सवीता, मुस्कान गुप्ता और मुसर्रत नाज़ आदि स्वयं सेविकाओं ने थाना प्रभारी से साइबर अपराध तथा आत्मरक्षा के संबंध में प्रश्नोत्तर किए। इसके बाद थाना प्रभारी ने सभी स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार अभिव्यक्त किया कि इस तरह के कार्यक्रम से हमारे छात्रों को बहुत सारी जानकारियां मिलने के साथ ही वह आत्मविश्वास से भी अपनी समझ समस्याओं को बेझिझक वहां जाकर समाधान कर सकती हैं थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि महिलाओं के लिए एक अलग से व्यवस्था की गई है जिसे महिलाएं ही महिला या लड़कियों की समस्याओं को सुनती हैं जिसे भी अपनी बात आसानी से कह सकती हैं । कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात सभी स्वयं सेविकाएं वापस कंपोजिट विद्यालय बाबू पुरवा में आ गई और जलपान किया द्वितीय सत्र में सभी स्वयंसेविकाओं ने अपने-अपने बच्चों को पढ़ाया तथा अनेक गतिविधियां कराई उसके बाद सेविकाओं ने बच्चों को खेल खिलाया और साथ ही साथ शिविर के अंतिम दिवस में होने वाली प्रतियोगिता के लिए, सभी स्वयंसेविकाओं ने अपनी टीम के बच्चों की तैयारी करवाई तथा इस तरह शिविर का उद्देश्य पूर्ण रूप से सार्थक रहा । स्थान= कंपोजिट विद्यालय बाबूपुरवा खण्ड दिनांक: 21/02/2026 कार्यक्रम अधिकारी: *डॉ नम्रता पांडे*