Seven-day special camp organized by Atal Unit First University Campus
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में एनएसएस यूनिट–1 (अटल इकाई) का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम बाराथनपुरवा, बिठूर में आयोजित किया जा रहा है, जो 10 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा।
शिविर के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महिला शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में ग्राम की महिला प्रधान श्रीमती सुनीता पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता तिवारी ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के उद्देश्यों, महत्व एवं सात दिवसीय शिविर की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस विशेष शिविर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के लगभग 50 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शिविर के दौरान नशा मुक्ति अभियान, टीकाकरण जागरूकता, नेत्र परीक्षण शिविर, बालिकाओं की स्वच्छता, जल संरक्षण, विद्यालय परिसर एवं ग्राम की साफ-सफाई जैसे सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.