Seven-day special camp organised by Atal Unit One University Campus
छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय की एनएसएस अटल इकाई–1 के विशेष शिविर का समापन
छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) अटल इकाई–1 द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर (10 से 16 फरवरी) का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर का अंतिम दिन उत्साह, ऊर्जा और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ।
समापन दिवस की शुरुआत एनएसएस गीत के साथ हुई। इसके पश्चात स्वयंसेवकों के लिए लगभग डेढ़ घंटे का योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। योग के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा समाज सेवा के लिए स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
शिविर के दौरान विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तिकनपुरवा स्थित कंपोजिट विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पेंसिल एवं क्रेयॉन्स वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गायत्री देवी सैनी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के बिना इस शिविर की गतिविधियों का सफल आयोजन संभव नहीं हो पाता। एनएसएस इकाई ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
मध्याह्न भोजन के उपरांत समापन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से उन्हें समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, अनुशासन तथा ग्रामीण परिवेश की समस्याओं को समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता तिवारी ने अपने संबोधन में एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिविर में सीखी गई सीख को जीवन में उतारना ही इसकी वास्तविक सार्थकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया कि वे सेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाएं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें।
यह विशेष शिविर कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता तिवारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
यह शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने की
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.