Seven-day special camp organised by Atal Unit One University Campus
एनएसएस अटल यूनिट – विशेष शिविर (चौथा दिवस)
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की एनएसएस अटल यूनिट द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन आज टिक्कनपुरवा, बैराटनपुर गाँव में उत्साह एवं सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। यह शिविर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
आज के कार्यक्रम का शुभारंभ आई कैम्प (नेत्र परीक्षण शिविर) के उद्घाटन से हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सीडीसी निदेशक एवं गीता पीठ के शोध निदेशक प्रो. राजेश कुमार दुबेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एसोसिएटेड डायरेक्टर श्री अनिल कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। अनेक ग्रामीणों की उपस्थिति में शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. राजेश कुमार दुबेदी एवं श्री अनिल कुमार गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में स्वयंसेवकों को एनएसएस के माध्यम से मानवता की सेवा करने, सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने तथा ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
आई कैम्प के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों की सहायता की, नेत्र परीक्षण की प्रक्रिया में सहयोग दिया तथा नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलायी। शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क चश्मे एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।
दोपहर में स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक रूप से भोजन की व्यवस्था की गई। सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को आनंदमय बना दिया।
इस प्रकार एनएसएस अटल यूनिट का चौथा दिवस सेवा, समर्पण एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.