सात दिवसीय विशेष शिविर
10 मार्च 2026 – तृतीय दिवस
(स्थान) – के. के. गर्ल्स पी. जी. कॉलेज, किदवई नगर, कानपुर
प्रातःकालीन सत्र :
सर्वप्रथम स्वच्छता टीम के सदस्यों द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने शारीरिक व्यायाम किया। कार्यक्रम के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने आपस में गंगा होली भी खेली, जिससे वातावरण आनंदमय और उत्साहपूर्ण हो गया तथा सभी में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना बढ़ी।
बौद्धिक सत्र :
बौद्धिक सत्र में डॉ. पी. जी. यादव सर के द्वारा स्वयंसेवकों को मतदाता जागरूकता के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने मतदान के महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का सही उपयोग करे। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
परियोजना कार्यक्रम :
परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता के विषय पर रैली निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न जागरूकता संबंधी नारे लगाए। रैली में लगाए गए कुछ प्रमुख नारे इस प्रकार हैं –
“सभी काम छोड़ दो,
सबसे पहले वोट दो।”
“मतदान हमारा अधिकार है,
लोकतंत्र का यह आधार है।”
भोजन सत्र :
फूड कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी स्वयंसेवकों के लिए भोजन तैयार किया गया। सभी ने मिलकर भोजन ग्रहण किया और इसके बाद कुछ समय विश्राम किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम :
स्वल्पाहार के उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वातावरण आनंदमय बना रहा।
सायंकालीन सत्र :
सायंकालीन सत्र में दिनभर के किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात लक्ष्यगीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी. जी. यादव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
डॉ. पी. जी. यादव
कार्यक्रम अधिकारी
ब्रह्मानंद पी. जी. कॉलेज, कानपुर
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.