ONE DAY CAMP AT COMPOSITE VIDYALAYA (DAY 3)
आज दिनांक 12/02/26 को कंपोजिट विद्यालय बाबूपुरवा खण्ड सदर बाजार कानपुर में एक दिवसीय तीसरा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम कि शुरुआत लक्ष्य गीत से कि तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ नम्रता पाण्डे ने स्वयं सेविकाओं को अलग अलग टोली मे बांट कर प्रत्येक घर में वोट डालने के प्रति जागरूक करने के लिए भेजा। स्वयं सेविकाओं ने बाबूपुरवा के सभी महिलाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा तथा साथ में ये भी बताया कि सात दिवसीय शिविर में गायनिक डॉ के द्वारा महिलाओं की जाँच भी कराई जायेगी। जिसमें सभी को आने के लिए कहा हैं। और जिन घरों में 18 वर्ष के बच्चे हो गए हैं, और उनका voter id नहीं बना हैं उनको भी camp में आने के लिए कहा। इस प्रकार शिविर का उद्देश्य सार्थक रहा।