NSS यूनिट डी एस एन कॉलेज ,उन्नाव एक पेड़ मां के नाम अभियान 12/7/2024
*एन एस एस ग्रीन आर्मी ने किया वृक्षारोपण* आज दिनांक 12/7/2024 को *एक पेड़ मां के नाम अभियान में एन एस एस* इकाई डी एस एन कॉलेज उन्नाव की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रचना त्रिवेदी के दिशा निर्देशन में स्वयंसेवियों ने वृक्षारोपण कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ विपिन सिंह एवं सभी स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग लिया एवं एक एक वृक्ष अपने अपने घरों में भी मां के नाम से लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। स्वयंसेवियों में लक्ष्मी,सेजल,शिवांगी,रिया,विवेक एवं सार्थक ने पौधों के लिए गड्ढे बनाए।