नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम रिपोर्ट
स्थान: ब्रह्मानंद पी.जी. कॉलेज, कानपुर नगर
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ब्रह्मानंद पी.जी. कॉलेज, कानपुर नगर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ NSS नोडल इंचार्ज प्रो. पी.बी. कुमार यादव एवं अन्य सम्मानित शिक्षकों की उपस्थिति में हुआ। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में नशे के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिवम शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं MY Bharat के उद्देश्यों, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से NSS एवं MY Bharat की गतिविधियों से जुड़कर सामाजिक सेवा में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा उससे बचाव के उपायों का प्रभावी संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.