मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत गोद ली गई बस्ती लल्लन पुरवा, आजाद नगर में जागरूकता रैली एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन
दिनांक 9 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर द्वारा गोद ली गई बस्ती लल्लन पुरवा, आजाद नगर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रमों के उद्देश्यों एवं उनके लाभों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर आत्मनिर्भर बन सकें।इस अवसर पर 100 वॉलंटियर्स ने सक्रिय सहभागिता करते हुए बस्ती की महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.