प्रातःकालीन सत्र :
सर्वप्रथम NSS वॉलंटियर्स द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई की गई तथा चार्ट पेपर द्वारा साज-सज्जा की गई। तत्पश्चात संकल्प गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन सत्र :
ब्रह्मानंद कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (गणेश शंकर विद्यार्थी इकाई) के विशेष शिविर का शुभारंभ दिनांक 08/03/2026 को महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. नवनीत मिश्रा जी, प्रो. सुनील सिंह भदौरिया जी तथा एस. एन. मिश्रा जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत अथर्व मिश्रा, निहारिका, प्राची तथा स्वास्ती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की NSS यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी. जी. कुमार यादव जी भी उपस्थित रहे।
उपप्राचार्य जी ने NSS वॉलंटियर्स द्वारा मलिन बस्तियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. सुनील भदौरिया जी ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में जानकारी देते हुए उनमें नई चेतना एवं ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम अधिकारी जी ने सभी स्वयंसेवकों को एकता और अनुशासन के साथ शिविर को सफल बनाने का संदेश दिया।
परियोजना कार्यक्रम :
परियोजना के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने गोद ली गई बस्ती में जाकर लोगों को नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई तथा विभिन्न नारे लगाए, जैसे--
देश को आगे बढ़ाना है, तो नारी को सशक्त बनाना है।इन। बच्चों ने नारे लगाए निहारिका,प्राची,अनुकृति,वंशिका, तथा आयुष दीक्षित ने नारे लगाए|
रैली के दौरान मीडिया टीम के अंतर्गत खुशी खन्ना,आयुषी, तथा अनामिका पांडे तथा द्वारा कार्यक्रम के विभिन्न क्षणों की फोटो भी ली गई।
इसके साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा नारी सशक्तिकरण विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से लोगों को महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
स्वल्पाहार के उपरांत स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सायंकालीन सत्र :
सायंकालीन सत्र में दिनभर किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात लक्ष्यगीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
डॉ. पी जी कुमार यादव
कार्यक्रम अधिकारी
राष्ट्रीय सेवा योजना
ब्रह्मानंद पीजी कॉलेज, कानपुर
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.