16 अक्टूबर 2025 को रंगोली प्रतियोगिता
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, किदवई नगर में 16 अक्टूबर 2025 को की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नारी सशक्तिकरण, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विविध विषयों पर सुंदर और आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उनकी कृतियों में नारी सम्मान, आत्मनिर्भर भारत, और महिला सुरक्षा जैसे विषयों की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में हुआ। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, प्रस्तुति और संदेश को आधार बनाकर मूल्यांकन किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्राचार्य महोदय ने छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और सृजनशीलता को बढ़ावा देते हैं।