हर घर तिरंगा पंच प्रण की शपथ जागरूकता कार्यक्रम रैली
राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज की सावित्रीबाई फुले छात्रा इकाई की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आज दिनाँक 08/08/2024 को शासनादेशानुसार एवं प्राचार्य श्रीमती रीतू सिंह के संरक्षण मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं को महाविद्यालय मे प्राचार्य द्वारा पंच प्राण की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम जनमानस को व्यापक प्रचार प्रसार कर झंडा फहराने हेतु प्रेरित करने के लिए छात्राओं द्वारा सरायघाघ एवं आसपास के क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम रैली निकाली गई। रैली में छात्राओं ने आम जनमानस को झंडा फहराने, उसका सम्मान करने, और अधिक लोगों को प्रेरित करने हेतु उपाय,नियम आदि बताकर बढ़ चढ़कर हर्षोल्लाह से स्वतंत्रता दिवस मनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा छात्राओं को आशीर्वचन एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का आयोजन, संचालन एवं धन्यवाद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सम्मानित सदस्यों द्वारा सहभागिता कर सहयोग किया गया।