हर घर तिरंगा कार्यक्रम, पी.पी.एन ( एन.एस.एस इकाई)(08/08/25)
कार्यक्रम : तिरंगा रंगोली एवं तिरंगा राखी प्रतियोगिता
विषय : हर घर तिरंगा (स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ)
आज दिनांक (08/08/25) को पी. पी. एन. महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रंगोली एवं राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का थीम स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ रहा। नव पंजीकृत स्वयंसेवकों ने विशेष उत्साह का प्रदर्शन किया। रंगोली में भारत के तिरंगे के साथ राष्ट्रीय प्रतीक, स्वतंत्रता सेनानियों की झलक एवं भारत मानचित्र को दर्शाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक विविधता में एकता का संदेश देना था।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी कुंवार महेंद्र प्रताप, निर्णायक मंडल के सदस्य — निवर्तमान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार, मनोविज्ञान विभाग से प्रो. आभा सिंह, तथा रसायन विज्ञान विभाग से डॉ. मोनल सिंह के साथ सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.