जनता कॉलेज बकेवर इटावा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वाधान में आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम के क्रम में रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और "हर घर तिरंगा" अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान हम सभी के लिए गर्व का विषय है और हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति हमेशा सम्मान रखना चाहिए तथा कहां की यह राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज यादव एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रभारी लेफ्टिनेंट ब्रह्मानंद ने बताया कि छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना साथ ही "हर घर तिरंगा" अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना ही मुख्य उद्देश्य है। रैली अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित की गई।
छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने रैली में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। रैली का उद्देश्य सफल रहा, और छात्रों में राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत हुई। इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.ए. के. पांडेय, प्रो. पी.के. राजपूत, प्रो.धर्मेंद्र कुमार, प्रो. एमपी सिंह, डॉ आदित्य कुमार, डॉ संजीव कुमार, डॉ संजय विश्वकर्मा, डॉ आनंद सिंह, डॉ अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ गोपीनाथ मौर्य, डॉ अलका देव आदि सहित 185 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.