स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम (15 अगस्त 2025स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम )
अविका डिग्री कॉलेज, कन्नौज में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सभी उपस्थितजन राष्ट्रगान की मधुर धुनों में सराबोर हो गए। "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत महाविद्यालय प्रांगण से एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं ने साइकिल रैली निकाली, जिसने नगरवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश प्रसारित किया। इसके उपरांत प्राचार्य डॉ. हरिओम ने सरस्वती पूजन एवं क्रांतिकारियों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक एवं प्रेरणादायी देशभक्ति गीत, कविताएँ और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देशभक्ति की भावना में एकाकार होकर स्वतंत्रता दिवस की गरिमा में अभूतपूर्व योगदान दिया।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.