स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को कानपुर जनपद के गोला घाट पर 'स्वछता ही सेवा अभियान' पर कार्य किया गया। यह अभियान 'टीम गांधी जी' के समर्पित सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से मिल जुल कर किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बापू के 'स्वच्छ भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम बढ़ाना था, और लोगो मे स्वछता के प्रति जगरूकता फैलाना था। ‎​सुबह के समय, 'टीम गांधी जी' के सभी सदस्य गोला घाट पर एकत्रित हुए। यह धार्मिक और सार्वजनिक स्थान अक्सर श्रद्धालुओं की भीड़ और असावधानी के कारण कूड़ा-कचरा से भर जाता है। पूरी टीम ने एकजुटता और उत्साह के साथ इस चुनौती को स्वीकार किया और श्रमदान करना शुरू किया। ‎​घाट के विभिन्न हिस्सों में फैले प्लास्टिक, फूल-मालाओं के अवशेष, और अन्य प्रकार के कूड़े-कचरे को सदस्यों ने मिलकर साफ किया। सभी ने दस्तानों का उपयोग कर घाट को पूरी तरह से स्वच्छ बनाने मे योगदान दिया। ‎​अभियान के दौरान, टीम के सदस्यों ने घाट पर उपस्थित स्थानीय लोगों और दर्शनार्थियों से भी बातचीत की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने की अपील की। उन्होंने लोगों को समझाया कि कूड़ा-कचरा केवल पर्यावरण को ही नहीं, बल्कि गंगा नदी और उनके स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है। ‎​टीम ने 'स्वच्छ भारत मिशन' के महत्व पर भी प्रकाश डाला और लोगों को इसमें सक्रिय सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कूड़े को कूड़ेदान में डालने, प्लास्टिक का उपयोग न करने और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने जैसे सरल लेकिन महत्वपूर्ण बदलावों के लिए लोगों को जागरूक किया और लोगों को एक स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के लिए एकजुट होने का संदेश दिया। ‎ ‎स्वछता ही सेवा अभियान मे NSS के स्वयं सेवको अंशिका मिश्रा, रोशिका मौर्या, कंचन जायसवाल, नैन्सी सिंह, अनुकूल सैनी, कृष्णा गिरी, क्रियांश ओमर, अनिकेत शुक्ला, अनिकेत साहू, सपना सिंह द्वारा संपन्न किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पी जी यादव के नेतृत्व मे समाप्त किया गया।