स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित दिनांक 11.04.2026
स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित कानपुर के किदवई नगर स्थित डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य के महत्व, संतुलित आहार, कुपोषण की समस्याओं तथा स्वस्थ जीवनशैली पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, प्रस्तुति शैली एवं प्रभाव के आधार पर किया गया तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।