सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ:
*दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ: सुरक्षित सड़क-सुरक्षित जीवन की शपथ के साथ* कानपुर। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में 16 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ सड़क सुरक्षा शपथ एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी डॉ. संगीता सिरोही ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. वंदना द्विवेदी एवं डॉ. सुषमा शर्मा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर लगभग 100 छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ ली। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम एवं निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना रहा।