आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को अविका डिग्री कॉलेज में संविधान दिवस बड़ी गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम प्रजापति द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया। इसके पश्चात सभी स्टाफ सदस्यों ने भी बाबा साहब को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
प्राचार्य डॉ. हरिओम प्रजापति ने अपने उद्बोधन में संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना के प्रत्येक तत्व— न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुताका सरल एवं प्रभावशाली वर्णन करते हुए विद्यार्थियों को संविधान निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारे संविधान ने भारत को लोकतांत्रिक दिशा प्रदान की। इसके पश्चात उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पल्लवी यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.