संविधान दिवस कार्यक्रम , पी.पी.एन.(एन.एस.एस. इकाई)(26/11/2024)
आज दिनांक 26/11/2024 को पी.पी.एन. महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया तत्पश्चात स्वयंसेवको ने संविधान हेतु शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के *प्राचार्य* प्रो० अनूप कुमार सिंह, पी.पी.एन. राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो० कृष्ण कुमार तथा इकाई के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।