शहीद दिवस-30 जनवरी 2026
आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को अविका डिग्री कॉलेज में शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम प्रजापति, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पल्लवी यादव तथा एन.सी.सी. सीटीओ डॉ. शिखा कुमारी सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी अहिंसात्मक विचारधारा और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। तत्पश्चात एन.सी.सी. सीटीओ डॉ. शिखा कुमारी ने शहीद दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए शहीदों के बलिदान को स्मरण करती हुई कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।