विश्व रक्तदान दिवस कार्यक्रम – 14 जून 2025
आज दिनांक 14 जून 2025 को जिला अस्पताल कन्नौज में अविका डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं रक्तदान करने की शपथ ग्रहण की14 जून को प्रतिवर्ष विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्तदाताओं को समर्पित होता है जो अपने रक्तदान के माध्यम से अनगिनत जीवन बचाते हैं। यह न केवल आभार व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि सुरक्षित और नियमित रक्तदान की निरंतर आवश्यकता को उजागर करने का भी समय है।