विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अविका डिग्री कॉलेज, चांदापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आज दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अविका डिग्री कॉलेज, चांदापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ पल्लवी यादव के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरिओम ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण के कारण शहरी क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है, जिससे मानव जीवन एवं पर्यावरण दोनों के समक्ष गंभीर चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने तथा वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.