विशेष शिविर के अंतिम दिन 12/3/2026 को नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के अंतिम दिन 12/3/2026 को नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी ज्योति बाबा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ज्योति बाबा ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। इसके साथ ही छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली भी निकाली गई, जिसमें समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अंत में हर्षोल्लास के साथ विशेष शिविर का समापन किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेविकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और समाज सेवा के लिए आगे भी सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
डॉ सीमा मिश्रा
कार्यक्रम अधिकारी
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.