विकसित भारत संकल्प अभियान – नशा मुक्त प्रश्नोत्तरी का आयोजन
विकसित भारत संकल्प अभियान - नशा मुक्त प्रश्नोत्तरी का आयोजन
कानपुर, 23 अक्टूबर 2026। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में रेंजर्स, एनसीसी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्ति युवा और विकसित भारत – संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने किया तथा निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा ने छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान किए। प्रतियोगिता का संयोजन डेंजर इंचार्ज प्रो स्वाति सक्सेना ने तथा संचालन डॉ. दीपाली सक्सेना ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीत सिरोही ने बताए कि इसमें 56 छात्राओं ने सहभागिता की। टीम A की मोनिशा सिंह एवं प्रतिभा गुप्ता ने प्रथम, टीम B की आयुषी यादव एवं सुम्बुल खान ने द्वितीय तथा टीम C की मारिया एवं कुत्सिया फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने डॉ पिंकी द्विवेदी, डॉ पूजा श्रीवास्तव, डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ दीप्ति शुक्ला, डॉ ज्योत्सना पांडे, डॉ अर्चना दीक्षित एवं कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव का सहयोग सराहनीय रहा।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.