विकसित भारत की संकल्पना-2047 पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
विकसित भारत की संकल्पना-2047 पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
कानपुर। दयानन्द गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में “सेवा संकल्प अभियान” (17 सितंबर–17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत “विकसित भारत की संकल्पना-2047” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर 2026 को किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने “विकसित भारत की संकल्पना-2047” को केंद्र में रखते हुए शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास एवं सामाजिक प्रगति जैसे विभिन्न आयामों को आकर्षक एवं कलात्मक ढंग से ड्रॉइंग शीट पर उकेरा। उनके पोस्टरों में विकसित भारत के प्रति उनकी सोच, आकांक्षाओं और सकारात्मक दृष्टिकोण की सुंदर अभिव्यक्ति दिखाई दी।
प्रतियोगिता में शिखा मौर्या (B.Ed. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, गौतमी शर्मा (M.A. तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा बीनिश परवीन (B.A. पंचम सेमेस्टर) एवं श्रुति गुप्ता (B.Ed. प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. पिंकी द्विवेदी एवं डॉ. पूजा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा, प्रो. अभिलाषा गौर, डॉ. संगीता सिरोही, डॉ अर्चना दीक्षित, डॉ दीप्ति शुक्ला, डॉ ज्योत्सना पांडे एवं कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.