वायु सेना दिवस पर कार्यक्रम ऑपरेशन सिंदूर- 8 अक्टूबर
वायुसेना दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
• छात्राओं ने दिखाया उत्साह, देशभक्ति व जागरूकता के संदेश से भरे पोस्टर किए प्रस्तुत
जलालाबाद। गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र के चांदापुर स्थित अविका डिग्री कॉलेज में भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति, जागरूकता व सैन्य बलों के योगदान को समर्पित रंग-बिरंगे व प्रभावशाली पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम प्रजापति ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को 'ऑपरेशन सिंदूर' की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें देश सेवा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं में देशप्रेम व जागरूकता की भावना विकसित करना समय की मांग है।
इस अवसर पर डॉ. पल्लवी यादव ने छात्राओं को भारतीय नौसेना की कार्यप्रणाली और उसमें महिलाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित कु0 शिखा ने छात्राओं को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें भारतीय सेनाओं के प्रति सम्मान व जागरूकता के लिए प्रेरित करना रहा
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.