छात्रों ने लू को लेकर किया जागरुकता कार्यक्रम लखना, इटावा। उच्च शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनता कॉलेज बकेवर में एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. इकाई द्वारा बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए लू से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी की उपस्थिति में एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट ब्रह्मानंद के द्वारा सभी का स्वागत करते हुए किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. ए.के. पांडे के द्वारा एनसीसी कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों को बढ़ते हुए तापमान से सतर्क रहते हुए उससे बचने के उपाय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। अंत में एन एस एस प्रभारी डॉ. मनोज यादव के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. गोपीनाथ मौर्य, डॉ. एमपी यादव, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह डॉ धवेन्द्र कुमार, सुबोध शुक्ला, पवन कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे ।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.