राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर डी.जी. कॉलेज में वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान
*राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर डी.जी. कॉलेज में वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान*
कानपुर, 24 सितंबर 2026। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण, वृहद स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो वंदना निगम ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी एवं जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया तथा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि NSS विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
महाविद्यालय स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रम निदेशक प्रो अर्चना वर्मा ने छात्राओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाज के प्रति जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।डॉ सुषमा शर्मा ने अपने उद्बोधन में छात्राओं से इन गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनएसएस समिति के सदस्यों डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ साधना सिंह एवं समस्त 100 स्वयंसेविकाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, हरित एवं जागरूक समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.