राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर षष्ठम दिवस (22/03/2024)
"प्रातः कालीन सत्र" शिविर के षष्ठम दिवस को सर्वप्रथम प्रातः काल साफसफाई के बाद स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रार्थना गाकर कार्यक्रम को आरंभ किया गया फिर कुछ सूक्ष्म व्यायाम किए गये| "परियोजना कार्यक्रम" विषय- महिला सशक्तिकरण के परिप्रेक्ष्य में विधिक साक्षरता एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम * डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, किदवई नगर कानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के षष्ठम दिवस का शुभारंभ प्रार्थना गाकर किया गया। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग बहुत बड़ी भूमिका निभाता है , स्वयं सेविकाओं द्वारा योग किया गया। विशेष शिविर में षष्ठम दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में हाई कोर्ट( इलाहाबाद) के एडवोकेट * श्री रजत श्रीवास्तव जी* उपस्थित रहे । उन्होंने स्वयं सेविकाओं को *महिला सशक्तिकरण * का वास्तविक अर्थ समझाया। कई ऐसे कानून की चर्चा की गयी जो महिलाओं के लिए ही बने हैं। जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम,2005 एवं महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न नियम, 2013* इसके साथ ही *लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम,2015की भी जानकारी स्वयं सेविकाओं को प्रदान की। इसके साथ ही साथ उन्होंने ये भी बतलाया कि दहेज देना और दहेज लेना दोनों ही अपराध हैं। **दहेज प्रतिषेध अधिनियम,1961* की भी संपूर्ण जानकारी स्वयं सेविकाओं को मिली। उसके पश्चात स्वयं सेविकाओं ने रैली निकाली जिसका शीर्षक था- **देश को आगे बढ़ाना है, तो नारी को सशक्त बनाना है** स्वयं सेविकाओं ने बस्ती के लोगों को वे सारी जानकारियाँ दी जो श्री रजत श्रीवास्तव जी ने बताई थी। बस्ती की महिलाओं को जागरूक करने के लिए स्वयं सेविकाओं ने उन्हें सारे कानूनों के बारे में बताया जिससे वे जागरूक हो सकें। "बौद्धिक सत्र" बौद्धिक सत्र में श्री रजत श्रीवास्तव जी ने कई कानूनों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वयं सेविकाओं के काफी सवालों के भी जवाब दिये। हैकर्स जो लोगो की आई डी हैक कर लेते हैं उनके लिए क्या क्या कानून बने हैं इसकी जानकारी भी स्वयं सेविकाओं को प्राप्त हुई। "सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजन के उपरांत स्वयं सेविकाओं ने मिलकर नाटक किया और गीत गाये । सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य आदि के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। "सायंकाल सत्र" NSS स्वयंसेवकों ने सांयकालीन बेला में लक्ष्यगीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया । डॉ सीमा मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ किदवईनगर, कानपुर