राष्ट्रीय सेवा योजना डी एस एन कॉलेज उन्नाव ने आज दिनांक 23/12/2023 को गीता जयंती पर
राष्ट्रीय सेवा योजना डी एस एन कॉलेज उन्नाव ने आज दिनांक 23/12/2023 को गीता जयंती के अवसर पर प्राचार्य, स्वयंसेवकों ने डॉ रचना त्रिवेदी जी के साथ मानव शृंखला बनाकर गीता के श्लोकों का सस्वर वाचन किया। धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः। मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय।।1.1।। कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रदीप गुप्ता जी ने गीता के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। हिंदी के सहायक आचार्य कृष्ण कुमार यादव ने मानव जीवन में गीता के महत्त्व को बताया एवम श्लोकों का वाचन किया।