अविका डिग्री कॉलेज, कन्नौज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री हरिओम, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पल्लवी यादव तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर प्राचार्य श्री हरिओम ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का प्रसिद्ध कथन “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत”केवल प्रेरक वाक्य नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन-दर्शन है। उनके अनुसार युवा वही है जिसमें साहस, आत्मविश्वास और सेवा-भाव निहित हो।उन्होंने आगे कहा कि विवेकानंद मानव-सेवा को ही ईश्वर-सेवा मानते थे, क्योंकि ईश्वर मानव के भीतर ही निवास करता है। जब एनएसएस स्वयंसेवक गाँवों में साक्षरता अभियान चलाते हैं, स्वच्छता के लिए कार्य करते हैं, आपदाओं में सहायता प्रदान करते हैं या सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाते हैं, तब वे वास्तव में स्वामी विवेकानंद के विचारों को व्यवहार में उतारते हैं। प्राचार्य ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ऊर्जा है और राष्ट्र-निर्माण केवल भाषणों से नहीं, बल्कि युवाओं की सक्रिय कार्यप्रणाली से होता है। एनएसएस विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने तथा अपने कर्मों से सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर प्रदान करता है।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षगढ़ व छात्र उपस्थित रहे ।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.