मिशन शक्ति फेज़-5 , पी.पी.एन. (एन.एस.एस. इकाई)(28/11/2024)
आज दिनांक 28 नवंबर 2024 को पी.पी.एन. पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में भारतीय वीरांगनाओं पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें महाविद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोमल यादव बी.ए. प्रथम, द्वितीय स्थान पर दृश्या कटियार बी.ए. तथा तृतीय स्थान पर आँचल यादव बी.ए. द्वितीय एवं अंजली यादव एम.ए. प्रथम रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ० साक्षी राय द्वारा किया गया। तथा निर्णायक मंडल में डॉ० तरन्नुम सिद्दीकी, डॉ० कीर्ति चौहान रहे तथा अवलोकन हेतु महाविद्यालय के अन्य शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।