मिशन शक्ति फेज़-5 ,पी.पी.एन.(एन.एस.एस. इकाई)(6/12/2024)
आज दिनांक 06 दिसंबर 2024 को पी.पी.एन. पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में महिलाओं की सुरक्षा में साइबर जागरूकता पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें महाविद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आँचल यादव बी.ए. द्वितीय, द्वितीय स्थान पर दृश्या कटियार बी.ए. प्रथम, तथा तृतीय स्थान पर संस्कृति जायसवाल बी.ए. प्रथम तथा कोमल यादव बी.ए. प्रथम रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ० अनीता राय द्वारा किया गया। तथा निर्णायक मंडल में डॉ० अलका अस्थाना, डॉ० नीरज वर्मा रहे।