मिशन शक्ति फेज़- 5 , पी.पी.एन. (एन .एस.एस. इकाई)(25/11/2024)
आज दिनांक 25 नवंबर 2024 को पी.पी.एन. पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में महिला हेल्पलाइन नंबर पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन गूगल फॉर्म के माध्यम से कराया गया। इसमें महाविद्यालय के कुल 47 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें विजेता प्रतियोगियों में प्रथम स्थान पर महक गौतम तथा कोमल यादव, द्वितीय स्थान पर संस्कृति जायसवाल एवं उमेश कुमार, तृतीय स्थान पर अनुष्का यादव एवं किरण प्रजापति रहे। इस आयोजन में निर्णायक मंडल में डॉ० अनीता राय प्रभारी मिशन शक्ति, डॉ० मोनल सिंह जी तथा अवलोकन हेतु महाविद्यालय के अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।