राष्ट्रीय सेवा योजना डी एस एन कॉलेज उन्नाव द्वारा मात्र दो बूंद दवा पोलियो हवा अब हमने यह ठाना है पोलियो दूर भगाना है। इन नारों की गूंज के साथ पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से पल्स पोलियो जागरूकता अभियान रैली निकाली गई
मात्र दो बूंद दवा पोलियो हवा अब हमने यह ठाना है पोलियो दूर भगाना है। इन नारों की गूंज के साथ पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से पल्स पोलियो जागरूकता अभियान रैली निकाली गई राष्ट्रीय सेवा योजना डी एस एन कॉलेज उन्नाव इकाई ने कल दिनांक 08/12/2023 को स्वास्थ्य विभाग जनपद उन्नाव के साथ पल्स पोलियो जागरूकता अभियान रैली निकाली। रैली को मुख्य विकास अधिकारी आदरणीय श्री ऋषि राज जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जनपद उन्नाव के सम्मानित CMO, डिप्टी सी एम ओ, स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रचना त्रिवेदी, 70-75 स्वयंसेवक, आशा बहू,NCC के कैडेट, एवं अन्य लोग भी शामिल हुए। यह विशाल रैली जिला अस्पताल उन्नाव से निकालकर गांधीनगर तिराहा NSS ground से होते हुए AB Nagar से निकल कर पुनः जिला अस्पताल में समाप्त हुई।