मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतु विशेष अभियान कार्यक्रम28 दिसंबर 2025
*आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को अविका डिग्री कॉलेज, कन्नौज* के तत्वावधान में शासनादेश के अनुरूप तथा प्राचार्य श्री हरिओम प्रजापति के कुशल निर्देशन में *नए* *मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतु विशेष अभियान कार्यक्रम* का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में *मतदाता फैसिलिटी सेंटर (हेल्प डेस्क)* की स्थापना की गई, जहाँ छात्राओं को मतदाता पंजीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मतदान के महत्व, मताधिकार की भूमिका एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की सहभागिता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। नए मतदाता कार्ड बनवाने की पात्र छात्राओं को ई.एल.सी. (Electoral Literacy Club) प्रभारी डा. पल्लवी यादव एवं कोआर्डिनेटर डॉ. शिखा कुमारी द्वारा फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र का वितरण किया गया तथा उन्हें फॉर्म भरने की विधि एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि “मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। यह प्रत्येक नागरिक को सरकार चुनने, अपने विचार एवं अधिकार व्यक्त करने तथा राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का सशक्त माध्यम प्रदान करता है। युवाओं की जागरूक एवं सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र सुदृढ़ एवं प्रभावी बनता है। इस दौरान महाविद्यालय में समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे ।