आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को अविका डिग्री कॉलेज, कन्नौज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक प्रभावी एवं सार्थक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम प्रजापति के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन CTO डॉ. शिखा कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जो ग्राम चाँदापुर तक पहुँची। रैली के उपरांत ग्राम में एनसीसी फोर गर्ल्स बटालियन की छात्राओं द्वारा एक सशक्त एवं संदेशात्मक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ डॉ. शिखा कुमारी द्वारा मतदान दिवस के महत्व, लोकतंत्र में मत की भूमिका एवं नागरिक दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए किया गया। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष, निर्भीक एवं अनिवार्य मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. शिखा कुमारी ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ दिलाई तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.