*दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का षष्टम् दिवस: एआई उपयोग शपथ एवं मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित*
कानपुर। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा लल्लनपूर्वा बस्ती में संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठें दिवस (16 फ़रवरी 2026) को स्वल्पाहार के उपरांत स्वयंसेविकाओं ने बस्ती क्षेत्र में जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को मतदान के महत्व, मतदाता पहचान पत्र बनवाने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के माध्यम से “हर वोट की कीमत”, “मतदान ज़रूरी–लोकतंत्र मज़बूत” जैसे नारों से लोगों को प्रेरित किया गया।
*जागरूकता गतिविधियाँ*
• पोस्टर एवं स्लोगन प्रदर्शनी
• नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा एवं महिला सम्मान में ए आई उपयोग का संदेश
• बस्तीवासियों से संवाद कर प्रत्येक निर्वाचन में मतदान की अपील एवं शपथ
कार्यक्रम में 50 स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बस्तीवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए महिला सम्मान, डिजिटल जिम्मेदारी और मतदान जागरूकता का संकल्प लिया।
शिविर को सफल बनाने में डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. साधना सिंह, श्री बसंत कुमार एवं ग्रुप लीडर्स वैष्णवी, सिमरन, वासु, वंशिका एवं शीतल आदि का विशेष सहयोग रहा। राष्ट्रगान के साथ छठें दिवस का समापन किया गया।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.