पौधरोपणमहाकुंभदिनॉक: 09.07.2025
जनता कॉलेज बकेवर इटावा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार तथा कॉलेज के प्राचार्य के निर्देश में आज कॉलेज में 443 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण प्रभारी डॉ पी. के. राजपूत ने बताया कि जनपद इटावा में उच्च शिक्षा विभाग को 24800 पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है जिसमें प्रत्येक महाविद्यालय को 443 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में सागौन, नींबू, करौंदा, कैथा, सहजन, ऑस्ट्रेलियन बबूल, अर्जुन, जामुन, शहतूत, सेमल, बेल, अनार, बकायन, कदम आदि के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एक पांडे डॉक्टर एमपी सिंह डॉक्टर आदित्य कुमार, डॉ संजीव कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज यादव, शिक्षणेत्तर कर्मचारी पवन सक्सेना, देवेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, रुस्तम बाबू, रीतेश कुमार सुनील शुक्ला मनोज दीक्षित, तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सौरभ गुप्ता विनय कुमार आदि की उपस्थिति रही।