पुस्तक पढ़ने की आदत जीवन में सकारात्मकता वृद्धि करती है: डॉ पल्लवी -कार्यक्रम दिनांक 01 मार्च 2025
पुस्तक पढ़ने की आदत जीवन में सकारात्मकता वृद्धि करती है: डॉ पल्लवी • महाविद्यालय में ‘पढ़ें महाविद्यालय- बढ़े महाविद्यालय’ कार्यक्रम का हुआ आयोज जलालाबाद। पढ़े महाविद्यालय, बढ़े महाविद्यालय के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों और छात्र- छात्राओं ने पुस्तकें पढ़ी। उ०प्र० सरकार एवं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के निर्देशन में गुगरापुर क्षेत्र के अविका डिग्री कॉलेज चांदापुर में “पढ़े महाविद्यालय, बढ़े महाविद्यालय” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापको, कर्मचारियो एवं छात्र- छात्राओं ने अपने निर्धारित स्थान पर रहते हुए पुस्तके पढ़ी तथा पुस्तकों के महत्व पर चर्चा की। महाविद्यालय परिसर के विविध स्थान पर पुस्तक वाचन करने वालों की जियो टैग फोटोग्राफ एवं नियम अनुसार प्रतिवेदन तैयार किया गया। इस दौरान डॉ पल्लवी यादव ने कहा कि शरीर के लिए उचित भोजन के साथ- साथ दिमाग के पोषण के लिए भी अच्छी पुस्तके आवश्यक हैं। इसलिए विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा से जुड़े सभी लोगों को अपनी अपनी रुचि एवं अनुकूल पुस्तकों का चयन कर अवश्य पढ़ना चाहिए। पुस्तक पढ़ने की आदत जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास एवं स्व सक्षमता में वृद्धि करती हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ़, छात्र- छात्राओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।