आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को अविका डिग्री कॉलेज, कन्नौज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री हरिओम प्रजापति सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य श्री हरिओम प्रजापति ने सुभाष चंद्र बोस के अद्वितीय शौर्य, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण जीवन-गाथा पर प्रकाश डाला तथा उनके क्रांतिकारी विचारों और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत संदेशों को छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही ।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.