*नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता अभियान
कानपुर। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्टीकर एवं पोस्टर लगाकर छात्राओं एवं आमजन को अधिनियम के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. संगीता सिरोही के निर्देशन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. वंदना निगम एवं सेल्फ फाइनेंस निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन में अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. श्वेता गोंड, डॉ. शशि बाला सिंह तथा चीफ प्रॉक्टर प्रो. अर्चना श्रीवास्तव सहित समस्त प्राध्यापिकाओं, छात्राओं एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने मोबाइल फोन से निर्धारित नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया और समाज में महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.