नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन एवं जागरूकता पदयात्रा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
*दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित*
कानपुर, 15 अप्रैल 2026।
दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन एवं जागरूकता के उद्देश्य से राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में पदयात्रा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर वंदना निगम के निर्देशन एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम की निदेशक प्रोफेसर अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी प्रोफेसर स्वाति सक्सेना , एनसीसी प्रभारी प्रोफेसर शुभ्रा राजपूत तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के नेतृत्व में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
पदयात्रा के माध्यम से छात्राओं ने समाज में महिलाओं के अधिकार, सम्मान एवं समान भागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, लैंगिक समानता एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहा गया। डॉ दीपाली सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ कुमुद बाला, डॉ दीप्ति शुक्ला, डॉ ज्योत्सना पांडे एवं समस्त छात्राओं का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.