नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में छात्राओं एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने हेतु एक व्यापक जागरूकता अभियान
दिनांक 13 अप्रैल 2026 को दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में छात्राओं एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने हेतु एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण एवं उनके संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं प्रभावशाली गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्राओं ने कॉलेज परिसर में चेन बनाकर (Human Chain) एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। साथ ही, पोस्टर, स्लोगन एवं नारों के माध्यम से अधिनियम के महत्व को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, “नारी शक्ति दीवार” हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्राओं, प्राध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने हस्ताक्षर कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.