*नशामुक्त युवा संकल्प अभियान के तहत वीडियो फिल्म प्रदर्शन, छात्राओं ने लिया जागरूकता का संकल्प*
*नशामुक्त युवा संकल्प अभियान के तहत वीडियो फिल्म प्रदर्शन, छात्राओं ने लिया जागरूकता का संकल्प* कानपुर। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत : संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत चल रहे 100 रविवारीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार, 27 सितंबर 2026 को गूगल मीट के माध्यम से नशामुक्ति एवं युवा जागरूकता से संबंधित वीडियो फिल्म का ऑनलाइन प्रदर्शन महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. वंदना निगम के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। वीडियो फिल्म के माध्यम से छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, युवाओं के स्वास्थ्य एवं भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नैक इंचार्ज प्रो. अलका श्रीवास्तव ने तथा संचालन डॉ. संगीता सिरोही ने किया, जबकि वीडियो फिल्म का प्रदर्शन डॉ. शिखा खरे, असिस्टेंट प्रोफेसर, आई.टी. विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अंजना श्रीवास्तव, प्रो. अभिलाषा गौर, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. मंजुला श्रीवास्तव एवं डॉ. विमला सिंह का विशेष योगदान रहा।