अविका डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2026 को द्वितीय एकदिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ किया गया, जिससे स्वयंसेवकों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार हुआ। इस एकदिवसीय शिविर का मुख्य विषय “सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा” रखा गया। इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम चांदापुर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने हेलमेट पहनें -जीवन बचाएं, सड़क सुरक्षा अपनाएं परिवार को खुशहाल बनाएं, तेज गति से बचें - सुरक्षित घर पहुंचें जैसे नारों के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोका तथा उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में समझाया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।शिविर के अंतर्गत सभी NSS स्वयंसेवकों एवं उपस्थित शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा शपथ लेकर यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करेंगे और समाज में दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम प्रजापति ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पल्लवी यादव द्वारा किया गया। उनके निर्देशन में स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
If website seems slow to load, please clear your browser cookies and refresh page.